अन्नोत्सव‘‘ व्यवस्थित तरीके से समारोह पूर्वक हो आयोजित – कलेक्टर

Spread the love

*सारंगपुर, ब्यावरा एवं नरसिंहगढ़ में ‘‘अन्नोत्सव‘‘ आदर्श केन्द्रों का लिया जायजा*

राजगढ़ (ब्यावरा) जिले की समस्त 601 उचित मूल्य दुकानों में 7 अगस्त, 2021 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनान्तर्गत पात्र परिवारों को 5 किलो प्रति सदस्य के मान निःषुल्क 10 किलो खाद्यान्न बेग-थैले में आयोजित ‘‘अन्नोत्सव‘‘ समारोह में दिया जाएगा। इसके साथ ही निःषक्त एवं वृद्ध जो केन्द्र तक अपना खाद्यान्न लेने नही पहुंच सकते है, को उनके निवास पर पहुंच खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। यह राशन प्रदेश शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत नियमित प्रदाय के अतिरिक्त होगा। ‘‘अन्नोत्सव‘‘ समारोह आयोजन का उद्देष्य पारदर्शी वितरण व्यवस्था अन्तर्गत संबंधित उपभोक्ताओं को उक्त जानकारी भी देना है, ताकि कोई गडबड नही कर सके और गरीब हक गरीब तक पहुंचे। यह बात कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सारंगपुर, ब्यावरा और नरसिंहगढ़ अनुभाग अंतर्गत ‘‘अन्नोत्सव‘‘ समारोह के आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान कही।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सारंगपुर के तलेनी, ब्यावरा के कटारिया खेड़ी और नरसिंहगढ़ के भोपाल रोड स्थित मार्केटिंग कोआपरेटिव सोसायटी में बनाए गए आदर्ष ‘‘अन्नोत्सव‘‘ केन्द्रों का जायजा लिया एवं व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अंचलों में पंचायत मुख्यालय स्थित उचित मूल्य दुकानों द्वारा पंचायत भवनों में पी.एम.जी.के.वाय. अंतर्गत ‘‘अन्नोत्सव‘‘ समारोह पूर्वक वर्षा के मद्देनजर तैयारी कर उत्सवी माहौल आयोजित करने, व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने और स्थानीय संकट प्रबंधन समूह एवं ग्राम सतर्कता समिति के सदस्यों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को समारोह में शामिल होने हेतु सूचित करने के निर्देष सर्व संबंधितों को दिए। उन्होंने कटारिया खेड़ी में निजी भवन में बनाए गए आदर्ष ‘‘अन्नोत्सव‘‘ केन्द्र में समारोह आयोजित नही करने तथा कटारिया खेड़ी में ‘‘अन्नोत्सव‘‘ समारोह पंचायत भवन कटारिया खेड़ी में ही उत्सवी माहौल में आयोजित करने के निर्देष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यावरा को दिए।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, उचित मूल्य दुकान के सेल्समेन एवं नोड़ल अधिकारी मौजूद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा