पूज्य युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज जी का आगमन अखंड परम धाम पर गुरू पूजन एवं प्रवचन होंगे

ब्यावरा (राजगढ़) स्थानीय अखंड परम धाम आश्रम भोपाल बाईपास ब्यावरा पर युगपुरुष पूज्य परमानंद गिरि महाराज का पावन आगमन आज सुबह 8 बजे हो रहा है। श्री राम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र का सदस्य बनने के बाद उनका प्रथम नगर आगमन हो रहा है। उनके साथ उनके उत्तराधिकारी 1008 महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद जी महाराज, पूज्य साध्वी महामंडलेश्वर दिव्य चेतना जी एवं स्वामी चेतनानंद जी महाराज भी आयोजन में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है जबकि प्रवचन एवं गुरुपूजन कार्यक्रम में नगर के कई शिष्य शामिल होंगे। गुरुपूजन के बाद पूज्य युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज प्रवचन करेंगे। अखंड परम धाम आश्रम समिति ने सभी साधकों से कार्यक्रम में समय से पूर्व शामिल होने एवं उनका आशीर्वचन लेने का आग्रह किया है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा