शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में दो और नवीन ब्राचों को मिली मान्यता

राजगढ़ (ब्यावरा) शासकीय पोलीटेकनिक महाविद्यालय राजगढ़ में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में इस वर्ष 10 वीं के अंको के आधार पर प्रवेश दिया जाना है। वर्तमान में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा संस्था में दो नवीन ब्राचों को भी मान्यता प्रदान की गई है। इनको मिलाकर संस्था में कुल चार ब्राचं सिविल इंजी., इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकाम्यूनिकेशन इंजी. केमिकल इंजी. एवं मेकेनिकल इंजी. में प्रवेश दिया जाना है। इन सभी ब्रांचो की प्रवेश क्षमता 60-60 सीट उपलब्ध है।
इस आशय की जानकारी में प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक ने बताया कि प्रवेष उपरांत छात्र-छात्रायें छात्रवृत्ति का लाभ पात्रता अनुसार प्राप्त कर सकेंगे। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. सक्षम स्कॉलरषिप स्कीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना विगत वर्ष संस्था में समस्त पात्र छात्र एवं छात्राओं को प्रगति एवं सक्षम स्कॉलरशिप के अंतर्गत 50-50 हजार रूपये की धन राषि का लाभ मिला है।
काउंसलिंग समीति तकनीकी षिक्षा द्वारा जारी निर्देषों के उपरान्त संस्था में प्रवेष प्रक्रिया प्रारंभ हो जावेगी। प्रवेष के इच्छुक छात्र-छात्राएं अधिक जानकारी हेतु 7974942609, 9131541916 पर सम्पर्क कर सकते है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा