
राजगढ़ (ब्यावरा) कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि जिले में कोविड-19 के मद्देनजर धारा 144 अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावशील है। सभी धर्मावलंबी त्यौहारों और पर्वो को शासन की कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए मनाएं। वर्तमान में सामुहिक धार्मिक आयोजनों पर पूर्णतः प्रतिबंध है। नागरिकगण आदेशो का उल्लघंन नही करें। उन्होंने यह बात आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मोहर्रम, रक्षाबंधन एवं श्रावणमास त्यौहारों के मद्देनजर आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कही। बैठक में अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर सहित सभी धर्मो के मतावलंबी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजगढ़ को नगर के क्षतिग्रस्त मार्गो की मरम्मत कराने, नगर की साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरूस्त रखने एवं विद्युत मण्डल को सम्पूर्ण राजगढ़ जिले में विद्युत प्रदाय व्यवस्था निर्बाध रखने के निर्देष दिए।
इस मौके पर समिति सदस्य व्यापारी वर्ग द्वारा राजगढ़ नगर में 99 प्रतिषत कोविड टीकाकरण कराने और नगर को कोरोना संक्रमण सुरक्षित करने पर जिला प्रषासन बधाई भी दी गई।
बैठक में उन्होंने सभीजनों से गतवर्ष की भांति ही कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए अपने-अपने त्यौहार मनाए जाने की अपील की और आगामी त्यौहारों के लिए शुभकामनाएं भी दी
