राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सांका श्याम जी मंदिर का किया भ्रमण कर पूजा-अर्चना की

Spread the love

*कलाकृतियां देखी और मंदिर परिसर के बाहर खड़े ग्रामीणजनों का किया अभिनंदन*

नरसिंहगढ़/राजगढ़:–प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा नरसिंहगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सांका जागीर पंचायत स्थित सांका श्याम जी मंदिर का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना की तथा मंदिर में कलाकृतियों का अवलोकन किया एवं बाद में परिसर का भ्रमण किया। सांका श्याम जी मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति द्वारा परंपरा के अनुसार पगड़ी बांधकर राज्यपाल श्री पटेल का स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से 20 कि.मी. की दूरी पर ग्राम सांका में श्याम जी की छत्री बनी हुई है। यह छत्री श्री देवनारायण के मंदिर के नाम से जानी जाती है। सोलहवीं-सत्रहवीं सदी के इस स्मारक का निर्माण राजपूत शासक महाराजा श्यामसिंह खींची की पत्नी महारानी भाग्यवती द्वारा कराया गया था। मुख्य मन्दिर पर धार्मिक दृष्यों का अंकन है। इस छत्री के पूर्व की ओर गणेश, भैरव एवं द्वारपाल के अंकन वाला शिवमंदिर बना हुआ है।
भ्रमण के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर के बाहर खड़े ग्रामीणजनों का अभिवादन भी किया। सांका श्याम जी मंदिर भ्रमण उपरांत राज्यपाल श्री पटेल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, के बाद मे भोपाल के लिए रवाना हो गए।
इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर, सारंगपुर विधायक श्री कुवर कोठार, कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री प्रीति यादव, अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़ श्री अमन वैष्णव एवं मंदिर प्रबंधन समिति सदस्य मौजूद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा