

ब्यावरा/राजगढ़:–नगर में हिन्दू उत्सव समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया। संरक्षक मंडल में डॉ ओपी सोनी, बिहारीलाल चौधरी, डॉ. भारत वर्मा, अशोक गुप्ता, विनोद नागर को सदस्य बनाया गया। संरक्षक मंडल के सदस्य बिहारीलाल चौधरी ने समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष पवन कुशवाह, महामंत्री राजू यादव, उपाध्यक्ष कंचन सोनी, उपाध्यक्ष शंकर अहिरवार, सचिव हेमन्त जजावरा, सह सचिव गोलू बग्गन, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश छैया, विधि सलाहकार दिनेश साहू, कार्यकारणी सदस्य गोपाल बादशाह, मुकेश सेन, प्रिंस छाबड़ा, मोहन पंवार को बनाया गया। उक्त समिति का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा। बैठक में सभी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
