
राजगढ़/ब्यावरा:–शासकीय पोलीटेकनिक महाविद्यालय राजगढ़ में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम की सिविल इंजी., इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकाम्यूनिकेशन इंजी. केमिकल इंजी. एवं मेकेनिकल इंजी. ब्राचं में कॉलेज लेवल सी.एल.सी. राउंड हेतु अपने नजदीकी क्रियोस्क सेन्टर से रजिस्ट्रेषन 07 अक्टूबर, 2021 से 09 अक्टूबर, 2021 रात्रि 11ः45 बजे तक किया जाएगा एवं रजिस्ट्रेशन उपरांत संस्था में प्रवेश हेतु आवष्यक दस्तावेजो के साथ 11 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10ः30 बजे संस्था में उपस्थिति दर्ज करवाना आवष्यक है मैरिट के आधार पर ही प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी।
इस आशय की जानकारी में प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक ने बताया कि प्रवेश उपरांत छात्र-छात्रायें छात्रवृत्ति का लाभ पात्रता अनुसार प्राप्त कर सकेंगे। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. सक्षम स्कॉलरशिप स्कीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राषि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। छात्राओं को ए.आई.सी.टी.ई. प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम अंतर्गत प्रतिवर्ष 50,000 रूपये की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी।
कोविड़-19 की वजह से माता या पिता या दोनो की मृत्यु आर्म्ड और सेट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेस में शहीद हुए जवानों के बच्चों की एआईसीटीई स्वनाथ स्कॉलरशिप स्कीम के तहत प्रतिवर्ष 50,000 की राशि पात्रता अनुसार प्राप्त होगी। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना छात्रवृत्ति का लाभ पात्रता अनुसार प्राप्त कर सकते है।
प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं अधिक जानकारी हेतु 7974942609, 9131541916, 9993111387 पर सम्पर्क कर सकते है।
