राजस्व विभाग द्वारा जारी नये नियम निर्देशो के अनुरूप पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाईन सेवाओं की जानकारी को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई

Spread the love

राजगढ़/मप्र:–राजस्व विभाग द्वारा जारी नवीनतम नियम निर्देश तथा उनके अनुरूप विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाईन सेवाओं के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यशाला कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित के निर्देशानुसार जिला पंचायत के सभागृह में जिले के जनप्रतिनिधियों, वकीलों राजस्व अधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर राजस्व विभाग द्वारा जारी नवीनतम नियम निर्देश तथा उनके अनुरूप विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाईन सेवाओं की जानकारी दी गई।
आयोजित कार्यशाला के प्रारंभ में अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर द्वारा राजस्व विभाग के निर्देशो के पालन में कार्यषाला के आयोजन का उ्देदष्य बताए गए। बाद में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ़ श्रीमति नेहा साहू, एस.एल.आर. श्री संजय चौरसिया एवं तहसीलदार राजगढ़ द्वारा राजस्व विभाग के नवीन संषोधनों तथा प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर तहसीलदार द्वारा एक नवंबर से 15 नवंबर, 2021 तक आयोजित होने वाले भू-अभिलेखों रिकार्ड शुद्धिकरण पखवाड़ा की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान प्रमुख त्रुटियों का समाधान अभियान के रूप में किया जाएगा। प्रमुख त्रुटियों में फौती नामांतरण, भूमिस्वामी नाम सुधार, खसरा, रकबा एवं नक्षा संबंधी त्रुटियों का सुधार, डाटा परिमार्जन, खसरा क्षेत्रफल सुधार (शून्य रकबा), रिक्त भूमिस्वामी, सक्रिय मूल एवं बटांक खसरा, मिसिंग खसरा, भूमि प्रकार एवं भूमिस्वामि का प्रकार संषोधन एवं नक्षा तरमीम शामिल है, में त्रुटियों का सुधार अभियान चलाकर किया जाएगा।
आयोजित कार्यशाला में विधायक ब्यावरा श्री रामचन्द्र दांगी, पूर्व विधायक श्री नारायण सिंह पंवार, पूर्व विधायक श्री रघुनन्दन शर्मा, श्री मनोज हाड़ा, अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री नेहा साहू ने सहभागिता की।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा