आयुष्मान भारत के सी.ई.ओ.ने टीम के साथ जिला अस्पताल सहित ब्यावरा, नरसिंहगढ़ का निरीक्षण किया

 

राजगढ़/ब्यावरा:–आयुष्मान भारत सी.ई.ओ. श्री अनुराग चौधरी के साथ 8 सदस्य की टीम ने जिला अस्पताल सहित ब्यावरा नरसिंहगढ़ अस्पताल का भी निरीक्षण किया। साथ में कलेक्टर हर्ष दीक्षित, सी.एम.एच.ओ., सिविल सर्जन सहित डॉक्टर एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री दीक्षित के प्रयास से स्वास्थ्य विभाग के संचालक, अस्पताल प्रशासन की अध्यक्षता में 06 उप संचालक के साथ राज्य स्तरीय दल द्वारा जिला अस्पताल के उन्नयन एवं आवश्यक सुधार हेतु निरीक्षण किया गया। इसके साथ बैठक का आयोजन कर पूरी कार्ययोजना तैयार कर सुधारात्मक कार्यवाही हेतु निर्णय लिए गए।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा