पापी शब्द के विरोध मे कांग्रेस ने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया

ब्यावरा/राजगढ़:– कांग्रेस ने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया,और अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा। कांग्रेस ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर दुव्रा नर्मदा परिक्रमा वासियों को भोपाल में दशहरा मैदान मंच से नर्मदा भक्तों को पापी शब्द कहकर संबोधित किया है। जो कि माँ नर्मदा के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं एवं करोड़ो लोगों को आहत पहुचा है, जो अपने आप को साध्वी कहती है लेकिन उन्हें धर्म के बारे में कोई ज्ञान नही है। हमारी आस्था की प्रतीक जीवन दायिनी माँ नर्मदा के भक्तों को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर दुव्रा जो शब्द कहे गए हैं, उनसे आघात पहुचा है। भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर उचित कार्यवाही की मांग को लेकर नारेबाजी की एवं महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर विधायक रामचंद्र दांगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉक्टर भारत वर्मा, चंदर सिंह सोंधिया, ज्ञानू विजयवर्गीय,इकबाल हुसैन,डॉ विश्वनाथ दांगी,फरीद अहमद ,लोकेंद्र सिंह खींची, लकी दांगी, राहुल दांगी घनश्याम वर्मा ,अशोक टीवी, अर्पित शर्मा, जगदीश सेन,नरेंद्र तिवारी,जय जगताप , फरीद अहमद,कमल दांगी, मनोज वर्मा, ललित शर्मा ,सूरज दांगी ,नितिन यादव,रघुवीर यादव,रोहित राजपूत, मुकेश सोंधिया, विशाल जाटव,भगवान सिंह सोंधिया, फूल सिंह जाटव, राजा पुष्पद, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा