
ब्यावरा/राजगढ़:–विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड ब्यावरा द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे आतंकवादी गतिविधियों एवं अत्याचारों के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम एसडीएम जूही गर्ग को ज्ञापन दिया। जिसमें ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को और हिंदुओं के आस्था के केंद्र मंदिरों को टारगेट करके इस्लामिक जिहादियों के द्वारा हमले किए जा रहे हैं। उन पर अत्याचार किया जा रहा है। जबकि वहां की सरकार सोई हुई है। विहिप बजरंग दल ने मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं का संरक्षण किया जाए। उनको उनके अधिकार दिए जाए। ज्ञापन का वाचन हिमांशु सोनी प्रखंड मंत्री द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रुप से संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी बिहारी लाल चौधरी, जिला सह कार्यवाह महेंद्र शाक्यवार, विहिप के विभाग सेवा प्रमुख डॉ. अशोक अग्रवाल, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख मुकेश सेन, विहिप जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला मंत्री मांगीलाल गुर्जर, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन कुशवाह, जिला गोरक्षा प्रमुख पिंकू बना, प्रखंड अध्यक्ष बल बहादुर सिंह चौहान,नगर अध्यक्ष गुलशन कुमार, नगर मंत्री मुकेश कुशवाह, नगर संयोजक अखिलेश चौहान, अरुण दांगी, शुभम सेन,उमेश कुशवाह,देबू साहू,संदीप पवांर, भगवान सिंह सोंधिया, बबलू वाल्मीकि, राजेश कारपेन्टर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
