
*साफ-सफाई नही होने पर की अप्रसन्नता व्यक्त*
राजगढ़/ब्यावरा:–कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. यदु को निर्देशित किया है कि जिला चिकित्सालय कि नियमित साफ-सफाई के लिये प्रतिदिन का प्लान बनाए। तैयार प्लान के अनुरूप जिला चिकित्सालय की साफ-सफाई का कार्य कराया जाना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं प्रतिदिन कभी भी औचक रूप से चिकित्सालय का निरीक्षण करेगे। कमी पाई जाने पर संबंधित को बख्शा नही जाएगा। कलेक्टर श्री दीक्षित जिला चिकित्सालय एवं ट्रांमा सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण करने जिला चिकित्सालय पहुंचे थे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रामा सेन्टर में पर्याप्त साफ-सफाई नही होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा चिकित्सालय एवं ट्रामा सेन्टर की प्रतिदिन समय-समय पर साफ-सफाई कराने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने दो दिवस में चिकित्सालय के प्रत्येक कोने-कोने की साफ-सफाई कराने एवं वाईट पेन्ट के कराने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने ट्रामा सेन्टर के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थित रूप से रखे जनरेटर को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्य समय पर नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्सालय के इंजिनियर श्री अजय कुषवाह को कारण बताओं नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. यदु, डॉ. राजेन्द्र कटारिया, जिला टीकाकरण अधिकारी उपस्थित रहे।
