
*ब्यावरा मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का पटाखे और मिठाई बांटकर मनाया जन्मदिन*
*सेवा बस्ती के बच्चों ने कहा आप जियो हजारों साल*
ब्यावरा/राजगढ़:–भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंडित अमित शर्मा मित्र मंडल द्वारा झुग्गी बस्ती में पहुंचकर दीपावली के पावन पर्व पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन लोगों के बीच में पहुंचकर झुग्गी बस्ती में बच्चों को पटाखे और मिठाई के पैकेट एवं महिलाओं को साड़ी भेंटकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का जन्मदिन मनाया साथ ही दीघार्यु होने का आशीर्वाद महिलाओं और असहाय गरीब लोगों से लिया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं से बैनर होल्डिंग विज्ञापन ना लगाने का आवाहन किया। जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ता किसी गरीब व्यक्ति की मदद कर उसकी दीपावली को सुंदर बनाने का काम करें। वृक्षारोपण लगाकर उसका संरक्षण का संकल्प लें।
आज भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंडित अमित शर्मा, भाजपा नेता राजू यादव, खुशियों के होटलों के संचालक भाई सुरजीत सिंह रवि साहू सत्येंद्र सेंगर अविनाश शर्मा अशोक यादव प्रशांत शर्मा अकाश शर्मा गिर्राज लववंशी आशु खास बंटी परमार कमल सेन समर्थ नागर सार्थक नागर अक्षय पांडे सहित सभी कार्यकर्ता को साथ लेकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य आज किया
