प्रति सप्ताह एक लाख से अधिक हितग्राहियों के कोविड टीकाकरण के लक्ष्यों की पूर्ति सुनिष्चित करे-कलेक्टर

*समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री दीक्षित ने दिए निर्देश*

राजगढ़/ब्यावरा:–जिले में कोविड टीकाकरण के शतप्रतिशत लक्ष्यों को पाने के लिए प्रति सप्ताह एक लाख से अधिक लक्षित हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाना सर्व संबंधित सुनिष्चित करें। टीकाकरण में संलग्न मानव संसाधन का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए ताकि उनका महत्वपूर्ण समय अनावष्यक जाया नही हो और समय सीमा में लक्ष्य की पूर्ति सुनिष्चित रहे। यह निर्देश आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा में पत्रों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों, जिला टीकाकरण अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।
उन्होंने जिले में शतप्रतिशत कोविड टीकाकरण हेतु विकासखण्ड स्तर पर तय संख्या से अधिक कोविड टीकाकरण कर उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाली संबंधित ए.एन.एम. एवं सहयोगी स्टॉफ को प्रोत्साहन स्वरूप अतिरिक्त इंसेटिव प्रदान करने तथा जिला स्तर पर टीकाकरण हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप कोविड टीकाकरण कार्य में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्षन करने पर प्रषस्ति पत्र प्रदान करने भी निर्देशित किया।
समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देषित किया कि बड़ी एवं अत्याधिक आवागमन वाली सड़कों, हाइवे, अतिक्रमण और दुर्घटना संभावित मार्गो से लगे ऐसे विद्यालय जिनमें बाउण्ड्री वाल नहीं है, में प्राथमिकता के आधार पर बाउण्ड्रीवाल बनाए जाने के प्रस्ताव जिला पंचायत में प्रस्तुत करने के निर्देष भी सर्व संबंधितों को दिए।
इस अवसर पर उन्होंने जल निगम की टंकियों, शासकीय सेवकों के आवास की आवष्यकता के मद्देनजर शासकीय भूमि आरक्षित करने, रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के प्रकरणों में विलंब नही करने, भूमि त्रुटि सुधार के आवेदनों में 2 दिवस में अपेक्षित प्रगति देने तथा इस हेतु आर.आई. एवं पटवारियों को कोविड वैक्सिनेषन कार्य से मुक्त रखने, टीकाकरण कार्य में प्रत्येक टीकाकरण सत्र में अधिकतम टीकाकरण के लक्ष्य को पाने ए.एन.एम. को विवेक के आधार पर कार्य करने की स्वतंत्रता प्रदान करने तथा मां जालपा मंदिर पहुंच मार्ग निर्माण के लिए भूमि के बदले भूमि वन विभाग को भूमि प्रदान करने के निर्देष भी सर्व संबंधितों को दिए।
आयोजित बैठक में सी.एम. हेल्प लाईन के आवेदनों के निराकरणों के मद्देनजर जिले को प्रदेश में तीसरे स्थान प्राप्त होने पर समस्त जिला अधिकारियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। बाद में कलेक्टर श्री दीक्षित के निर्देशानुसार सी.एम. हेल्पलाईन के आवेदनों के निराकरण करने में बेहतर प्रदर्षन करने वाले संबंधित जिला अधिकारियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति प्रीति यादव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा