
*इसके लिए प्रीसिटिंग बैठक आयोजित की गई*
राजगढ़ /ब्यावरा:–राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 11 दिसम्बर, 2021 को वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला राजगढ़ एवं समस्त तहसील ब्यावरा, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, खिलचीपुर एवं जीरापुर में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री अनिल कुमार भाटिया के नेतृत्व में किया जाएगा। जिसमें समस्त प्रकार के आपराधिक, राजीनामा योग्य प्रकरण, सिविल प्रकरण, मोटर दुर्घटना क्लेम, पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, भरण-पोषण आदि, धारा 138 एन.आई. एक्ट के चैक बाउंस प्रकरण, विद्युत अधिनियम के प्रकरण न्यायालय में लंबित एवं प्रीलिटीगेशन मामले रखे जायेंगे। न्यायालयों के द्वारा प्रकरणों को चिन्हित कर सूचना पत्र जारी किये जा रहे हैं, साथ ही नेशनल लोक अदालत से पूर्व निरंतर प्रीसिटिंग बैठके की जा रहीं है। ताकि अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जा सके।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली नालसा के निर्देशानुसार वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत 11 दिसम्बर, 2021 के सफल आयोजन हेतु म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशो के पालन में समस्त न्यायाधीशगण के साथ ऑनलाईन एवं आफलाईन माध्यम से गत दिवस को समीक्षा बैठक प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री अनिल कुमार भाटिया की अध्यक्षता में तथा श्रीमती मीनल श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजगढ़ के नेतृत्व में जिला न्यायालय राजगढ़ के सभा कक्ष में आयेजित की गई। उक्त बैठक में जिला न्यायालय राजगढ़ के समस्त न्यायाधीश गण भौतिक रूप से एवं तहसील न्यायालय ब्यावरा, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, खिलचीपुर एंव जीरापुर के न्यायाधीष गण ऑनलाईन माध्यम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उपस्थित रहे। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष द्वारा समस्त न्यायाधीशगण को न्यायालय में लंबित प्रकरणों के अनुसार अधिक से अधिक प्रकरण रैफर करने तथा सूचना पत्र जारी कर प्रीसिटिंग बैठके आयोजित करने के निर्देष दिये गये।
इसके पूर्व नेशनल लोक अदालत की तैयारी एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण करने के प्रयास हेतु 29 अक्टूबर 2021 को श्री कपिल सोनी मुख्य न्यायिक मजिस्ट््रेट राजगढ़ की अध्यक्षता में लीड बैंक प्रबंधक एवं समस्त शाखा प्रबंधक समस्त बैंक राजगढ़ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बैंक के प्रीलिटीगेशन के प्रकरणों को 22 नवम्बर, 2021 से पूर्व प्रस्तुत करने के निर्देष प्रसारित किये गये। साथ ही माह दिसंबर के प्रथम सप्ताह में प्रीसिटिंग बैठक/प्री- लोक अदालत आयोजित करने के भी निर्देष दिये गये। 30 अक्टूबर, 2021 को श्री राघवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव जिला एवं द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश राजगढ़ (विषेष विद्युत न्यायालय) की अध्यक्षता में विद्युत विभाग राजगढ़ के अधिकारियों के साथ बैठक आयेजित की गई तथा न्यायालय मे लंबित एवं प्रीलिटीगेशन प्रकरणों में यथाषीघ्र सूचना पत्र जारी करने व तामील कराने के साथ ही प्रीसिंटंग बैठक कराने के दिष निर्देष पारित किये गये। 16 एवं 17 नवम्बर, 2021 को विभिन्न बीमा कंपनियों की प्रीसिटिंग बैठकें आयेजित कीं गईं जिसमें 16 नवम्बर, 2021 को कोई भी बीमा कंपनी के अधिकारी उपस्थित नहीं रहे। पुनः बीमा कंपनी की बैठक 22 नवम्बर, 2021 आयोजित की गई जिसमें न्यू इंडिया इंष्योरेंस के श्री अरूण केवलिया एवं श्री सुनील व्यास बीमा कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे। न्यू इंडिया इष्योरेंस कंपनी के 09 प्रकरणों में समझौता वार्ता कराई गई। 17 नवम्बर, 2021 को नेषनल इंष्योरेंस कंपनी की अधिवक्ता श्रीमती रूचि सक्सेना एवं श्री मुर्षरफ हुसैन लोधी अधिवक्ता सारंगपुर आवेदकगण की ओर से उपस्थित रहे, जिनके मध्य समझौता वार्ता कराई गई।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी, राजगढ़ के साथ 25 अक्टूबर, 2021 को श्रीमती मीनल श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजगढ़ द्वारा जलकर एवं संपत्तिकर के प्रीलिटीगेशन प्रकरणो ंको शीघ्र प्रस्तुत करने तथा नेषनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करने के संबंध में बैठक की गई।
