
*टीकाकरण महाअभियान*
राजगढ़/ब्यावरा:–कोविड टीकाकरण महा अभियान अंतर्गत जिले में 463 टीकाकरण केन्द्रों एवं 120 मोबाईल टीमों द्वारा जिले के लक्षित हितग्राहियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर वैक्सिनेशन का कार्य किया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भकौरिया ने बताया कि शाम 05ः00 बजे तक 28 हजार से अधिक लक्षित हितग्राहियों का वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
