कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सावधानियां बरतें- स्वास्थ्य विभाग

Spread the love


राजगढ़ ब्यावरा :– स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये सावधानियां रखना अति आवश्यक है और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये हमे अपने व्यवहार में अनुकूल परिवर्तन लाना भी आवश्यक है और बार-बार अपनी आँख नाक और मुंह को छूने से बचें, दूर से अभिवादन करें न किसी से हाथ मिलाये, न गले मिले, आपस में दो गज की दूरी जरूर रखें। घर से बाहर निकलने पर हमेशा मास्क पहनें। खांसते और छींकते समय अपने मुंह तथा नाक को ढक कर रखे। श्वसन संबंधी शिष्टाचार का पालन करें। बार-बार साबुन तथा पानी अथवा अल्कोहल युक्त सेनेटाइजर से हाथों को धोयें। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, तंबाकू गुटका खैनी पान आदि खाकर यहां-वहां न थूकें।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बार-बार छुए जाने वाली सतहों को नियमित रूप से विसंक्रमित करें। अनावश्यक यात्रा से बचें। कोरोना को लेकर किसी से भेदभाव न करें। अनावश्यक भीड़भाड़ इकट्ठा न होने दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट जानकारी को प्रसारित न करें। सूचना के भरोसेमंद स्त्रोतों से ही जानकारी लें। आपस में सभी एक-दूसरे को मनोवैज्ञानिक रूप से सहयोग प्रदान करे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा