मुख्यमंत्री ने किया जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को संबोधित

जिला क्राईसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

राजगढ़/ब्यावरा:–प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को संबोधित करते हुए कहां कि सबको वैक्सीन का दूसरा डोज लगाना सबसे बड़ा काम और हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहां की मास्क लगवाने के लिए क्राइसिस मैनेजमेन्ट ग्रुप के सदस्य जनता के बीच जाएं।
*अस्पताल में जाकर देखी व्यवस्थाएं*
कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय में पहुंचकर दोनो ऑक्सीजन प्लान्ट को चालु कर देखा। उन्होंने ऑक्सीजन कंन्सट्रेटर, दवाईयों का स्टॉक, अमेरिकन फाउण्डेशन द्वारा तैयार 50 बिस्तरीय अस्पताल सहित आवष्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर विधायक नरसिंहगढ़ राज्यवर्धन सिंह, ब्यावरा विधायक रामचन्द्र दांगी, राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति प्रीति यादव, अपर कलेक्टर कमलचन्द्र नागर, मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. यदु सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी गण उपस्थित रहें।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा