भोपाल/मप्र:–मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद की गई शिक्षको की नियुक्ति को लेकर चौकाने वाली खबर सामने आई है शिक्षा विभाग में चली जांच पड़ताल ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है दोबारा दस्तावेज सत्यापन में एक साथ दो डिग्री लेने वाले 6 चयनित शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने नियमों का हवाला देकर उनकी नियुक्ति निरस्त करने का आदेश दिये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन और फिर नियुक्ति देने के बाद बड़ी कार्रवाई की है जांच पड़ताल मे 6 चयनित शिक्षकों द्वारा एक ही सत्र में दो डिग्री लेने के कारण उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई है जिसमे से एक मामला राजगढ़ जिले का शामिल है प्रतापपुरा नहाली के मुकेश कुमार लववंशी का उच्चतर माध्यमिक शिक्षक गणित के पद पर शासकीय हाई स्कूल राजगढ़ में पदस्थापना की । मुकेश ने वर्ष 2016 में एमएससी गणित भोज विश्वविद्यालय से एवं 2017 में B.Ed डीएवीवी इंदौर से नियमित छात्र के रूप में एक ही सत्र में उत्तीर्ण की है इस कारण उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई हाल ही मे लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों के डॉक्यूमेंट को दोबारा से वेरीफाई करने के आदेश जारी किए थे। विचारणीय बात यह है कि प्रशासन पहले कहां सोया हुआ था इस प्रकार से धांधली होना शिक्षा विभाग में कोई नई बात नहीं यदि डिग्रियों फर्जी अनुसूचियों की बात करें और अगर उनकी बारीकी से जांच करवा ली जाए तो पूरे प्रदेश में दर्जनों शिक्षकों पर गाज गिर सकती है फिलहाल आयुक्त के निर्देश के बाद एक बार फिर चयनित शिक्षकों की नियुक्ति के बाद दस्तावेजों का सत्यापन शुरु हो गया है और आगे फिर कार्रवाई होने की संभावना है
