
*शिकायतों के निराकरण हेतु टोल फ्री नंबर 07372-255365 जारी*
राजगढ़/ब्यावरा:–त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन संचालन हेतु सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्यामबाबू खरे एवं मण्डल संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग जे.पी. प्रजापति को कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। स्थानीय निर्वाचन कंट्रोल रूम में प्राप्त ऑनलाईन/ऑफलाईन शिकायतों पर कार्यवाही एवं निराकरण प्रक्रिया के निर्देशो के अनुपालन में जिला स्तर पर घटनाओं, शिकायतों के अनुवीक्षण हेतु कार्यालय कलेक्टोरेट संयुक्त भवन में एन.जी.एस. कंट्रोल रूम/हेल्प लाईन कान्टेक्ट सेंटर कलेक्टोरेट कक्ष क्रमांक-15 में स्थापित किया गया है। इसके अंतर्गत स्थानीय निर्वाचन द्वारा जिले में प्राप्त षिकायतों के निराकरण हेतु टोल फ्री नंबर 07372-255365 जारी किया गया है।
