भगवान महाकाल के दर्शन कर अभिभूत हुए डॉ. मार्कंडेय राय

उज्जैन। संयुक्त राष्ट्र मानव विकास कार्यक्रम (यूएन-हैबिटैट) के वरिष्ठ सलाहकार डा.मार्कंडेय राय महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए और भगवान महाकाल के दर्शन कर अभिभूत हुए ।
डॉ. राय संयुक्त सलाहकार समिति के अध्यक्ष भी हैं,जो प्रशासनिक मुद्दों पर नैरोबी (UNON) में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालयो के सलाहकार है। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, नैरोबी संयुक्त राष्ट्र के चार में से एक आधिकारिक कार्यालयों मे से एक है, डॉ. मार्कंडेय राय ने सत्रह वर्षों तक विभिन्न भूमिकाओं में UN-HABITAT की सेवा दी हैं। और 2000-2003 नैरोबी स्टाफ यूनियन के अध्यक्ष चुने गए थे। जनवरी 2006 में उन्हें हिंद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ राय ने विभिन्न देशों में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक निकायों के बोर्डों में कार्य किया है। 2009 में उन्होंने स्टॉकहोम में स्वीडिश संसद में यूरोपीय संघ के प्रेसीडेंसी संगोष्ठी और वाशिंगटन डीसी में आवास सम्मेलन पर वैश्विक सांसदों को संबोधित किया। डॉ. राय जीपीएफ की ग्लोबल लीडरशिप काउंसिल के सदस्य हैं। वे डॉक्टर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉक्टर बी आर अंबेडकर स्मृति व्याख्यान के लिए डॉक्टर बी आर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू पधारे थे। उज्जैन प्रवास में उनके साथ अंबेडकर विश्वविद्यालय के सलाहकार प्रोफ़ेसर सुरेंद्र पाठक साथ थे।
डॉ. पाठक ने मध्यस्थ दर्शन सह-अस्तित्ववाद जीवन विद्या के विषेषज्ञ है। उज्जैन में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ मार्कंडेय राय ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्प्रिचुअल टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा