
राजगढ़/ब्यावरा:– जिले में अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा हैं वही अभियान के तहत जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 13 लीटर देशी, अंग्रेजी व कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली मदिरा जप्त कर कुल 02 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है साथ ही उक्त आरोपियों के विरुद्ध 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। उल्लेखनीय है कि दिनांक 07/12/ 2021 को मुखबिर की सूचना पर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र जिसमे थाना पचोर से रेखाबाई कंजर निवासी कंजरपुरा, थाना सारंगपुर से प्रेम कुमार प्रजापति निवासी छात्रावास के पास पड़ाना। उपरोक्त सभी आरोपी के विरुद्ध मौके पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर हिरासत में लिए गए।
