कहीं समझाई तो कहीं फरमाइश की दम पर चल रही खाद विभाग की कार्रवाई व्यापारियों में हड़कंप


ब्यावरा/राजगढ़:– नगर में मिलावटी खाद्य पदार्थों का जोर चल रहा है मावा दुघ पनीर तेल सहित अन्य मिलावटी खाद्य सामग्री हल्दी मिर्च मसाले धड़ल्ले से बाजार में बिक रहे हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है खाद विभाग सोया हुआ था मगर कोरोना जैसी गंभीर बीमारियों के चलते व जिला कलेक्टर हर्ष दीक्षित के द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में खाद विभाग सड़कों पर दिखता नजर आ रहा है नगर मे कुछ दुकानों पर कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ जांच चल रही है हमने बीते 3 से 4 महीने में करीबन 200 सेंपल लिए है जिसमें करीबन 100 सैंपल फेल हो चुके हैं हमारी लगातार कार्रवाई जारी है ब्यावरा में हमने मिर्च मसाले के कुछ दुकानदारों के सैंपल लिए हैं और समझाइश भी दी गई है मिलावटी सामान ना बेचे वरना कार्रवाई की जाएगी अब देखना यह है अधिकारियों की समझाइश कितनी कामयाब हो पाती है, ,,? जन चर्चा यह है कही समझाइश तो कही फरमाइश की दम पर चल रही खाद विभाग की कार्यवाही।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा