सूदखोरों को गिरफ्तार कर पहुंचाया उनके अंजाम तक देहात थाना ब्यावरा पुलिस की कार्रवाई

ब्यावरा/राजगढ़:–सूदखोरी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि ऐसे सूदखोरो के खिलाफ प्राथमिकी थानो पर दर्ज की जावें प्राप्त निर्देश अनुसार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ब्यावरा श्रीमती किरण अहिरवार के निर्देशानुसार फरियादी रोडमल यादव निवासी ग्राम मोया ने थाने आकर रिपोर्ट कि मुझसे मेरे गांव के जैसा लाल यादव तथा राम कैलाश यादव ब्याज के पैसों के लिए बार-बार परेशान कर रहे थे मैंने राम कैलाश यादव से ₹70,000/- तथा घीसा लाल यादव से ₹1,50,000/- ब्याज पर लिए थे जो कि 3% ब्याज पर लिए थे फिर भी इसके बदले में इन दोनों लोगों को कुल मिलाकर 33 लाख रुपए ब्याज के दे चुका हूं इसी प्रकार यह लोग मुझे ब्याज के लिए बार-बार प्रताड़ित करते थे।

रिपोर्ट पर से उक्त सूदखोरों आरोपीयान के विरुद्ध थाना देहात ब्यावरा में अपराध क्रमांक 425/2021 धारा 294, 327, 506, 34 भादवि एवं 3/4 ऋणी संरक्षण अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया। तथा दिनांक 08/10/2021 को थाना प्रभारी आदित्य सोनी व उनकी टीम के द्वारा अपराध के आरोपी घीसा लाल यादव एवं राम कैलाश यादव को गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय ब्यावरा के समक्ष पेश किया गया।
उपरोक्त मामले में थाना प्रभारी आदित्य सोनी, एएसआई बने सिंह भिलाला, एएसआई शिवचरण यादव, आरक्षक 160 हेमंत, एएसआई राकेश तथा स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा