
राजगढ़/ब्यावरा :–संयुक्त संचालक कृषि ने संभाग के सभी जिलों के समस्त कृषकों से आग्रह किया है कि रबी मौसम की बुआई के दौरान खाद, बीज का क्रय जिन संस्थाओं से करते है, वे उसका पक्का बिल अवश्य लें। यदि कोई व्यापारी अथवा दुकानदार पक्का बिल देने में आनाकानी करता है अथवा समय पर बिल नही देता है तो अविलम्ब इसकी जानकारी स्थानीय एसडीएम के संज्ञान में अवश्य लाएं। ताकि संबंधित विक्रेता के खिलाफ जांच पड़ताल कर कठोर कार्यवाही की जा सकें।
