जिले के सभी पेट्रोल-डीजल पंप संचालक पेट्रोल व डीजल का 1000 से लेकर 2000 लीटर तक रिजर्व स्टॉक रखे

राजगढ़/ब्यावरा:–कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हर्ष दीक्षित द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन आम चुनाव 2021 को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त पेट्रोल-डीजल संचालकों को आदेशित किया गया है कि वे अपने पेट्रोल-डीजल पंप पर हर समय (24 घंण्टे) पेट्रोल 1000 लीटर तथा डीजल 2000 लीटर रिजर्व स्टॉक उपलब्ध रखे। इसके साथ ही उन्होंने स्टॉक की जानकारी प्रतिदिन संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए है। रिजर्व स्टॉक में से पेट्रोल-डीजल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देशानुसार प्रदाय किया जाएगा। इस आषय का जारी आदेश 26 फरवरी, 2022 तक प्रभावशील रहेगा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा