
राजगढ़/ब्यावरा:–त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के मद्देनजर कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित तथा पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने जिले के ब्यावरा, नरसिंहगढ़ के चठा, पिपलबे, खजुरिया सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के मद्देनजर आवष्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवष्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़ श्री अमन वैष्णव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यावरा सुश्री जुही गर्ग सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
