
राजगढ़/ब्यावरा:– जिले में अवैध शराब परिवहन करने वाले माफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान व उन पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया अभियान के तहत जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में देशी, अंग्रेजी व कच्ची हाथ भट्टी की 25 लीटर जहरीली मदिरा जप्त कर कुल 05 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है साथ ही उक्त आरोपियों के विरुद्ध 05 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए उल्लेखनीय है कि दिनांक 14/12/ 2021 को मुखबिर की सूचना पर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र जिसमे थाना ब्यावरा शहर से 2 प्रकरण में लालसिंह मोगिया निवासी ब्यावरा एवं दिलीप शर्मा निवासी परसोलिया थाना करनवास, थाना छापीहेड़ा से शैतानसिंह कंजर निवासी छापीहेड़ा, थाना करनवास से मनोहर जाटव निवासी देवलखेड़ा, थाना पचोर से राजेश कंजर निवासी हीरामन कॉलोनी कंजरपुरा। उपरोक्त सभी आरोपी के विरुद्ध मौके पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर हिरासत में लिए गए।
