जल जीवन मिशन के अंतर्गत कलेक्टर ने अपूर्ण और प्रगतिरत परियोजना के कार्यो का निरीक्षण किया*

*नरसिंहगढ़ के एस.डी.ओ. एवं उपयंत्री को नोटिस*

राजगढ़/ब्यावरा:–कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में ग्रीष्म ऋतु में भू-जल स्तर नीचे चला जाता है अथवा पेयजल स्त्रोत सूख जाते हैं, वहां सुचारू पेयजल व्यवस्था के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए योजना पहले से बने। उन्होंने यह निर्देश हरलाय ग्राम में नल-जल प्रदाय की व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान दिए। कलेक्टर श्री दीक्षित जल जीवन मिशन अंतर्गत नरसिंहगढ़ क्षेत्रांतर्गत पूर्ण, अपूर्ण और प्रगतिरत परियोजना के कार्यो का निरीक्षण कर रहे थे।
इसके पूर्व उन्होंने आंदलहेड़ा, गांधीग्राम, बडोदिया तालाब, मूडला, नारायण ग्राम, मवासा में घर-घर, नल-जल प्रदाय व्यवस्थां एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत जल निगम द्वारा किए कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया ग्रामीण क्षेत्रों में भू-जल पुनर्भरण (वाटर रिचार्ज) की व्यवस्थाएं की जाएं। ताकि भू-जल स्तर में तीव्र गति से गिरावट नहीं हो।
आंदल हेड़ा में निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन द्वारा किए गए कार्य अपूर्ण पाए जाने, नल कनेक्षन सभी लक्षित हितग्राहियों को नही दिए जाने तथा पेयजल प्रदाय व्यवस्था नियमित नही होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी तथा उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय नरसिंहगढ़ के विरूद्ध नोटिस जारी करने के निर्देष दिए।
गांधीग्राम में उन्होंने पेयजल नल द्वारा आने की पूछताछ उमेद बाई से की। बडोदिया तालाब एवं मूडला नारायण में उन्होंने अपूर्ण कार्य शीघ्र पूरा करने तथा ग्राम मवासा में योजनान्तर्गत नल जल प्रदाय के दौरान व्यर्थ बह रहे पेयजल पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय को नल कनेक्शन में टोटी लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे पानी अनावष्यक बर्बाद नही करें।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय को जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में पेयजल प्रदाय परियोजना की पंचायतवार नजरी नक्षा तीन दिवस में बनाकर प्रस्तुत करने तथा कार्य की वर्तमान स्थिति एवं भुगतान की गई राषि आदि की जानकारी भी साथ ही प्रस्तुत करने के निर्देष भी दिए।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़ श्री अमन वैष्णव, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री भूरिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री पासे मौजूद रहे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा