
राजगढ़/नरसिंहगढ़ :–नरसिंहगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने आकास्मिक रूप से प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कोटरा द्वारा किसानों को विक्रय किए जा रहे उर्वरक वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने समिति प्रबंधक को किसान भाईयों को निर्धारित मात्रानुसार उर्वरक प्रदाय करने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक राषि नही वसूलने के भी कड़े निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने उर्वरक वितरण केन्द्र पर आए कृषकों से भी चर्चा की एवं उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारियां ली।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़ श्री अमन वैष्णव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री पासे एवं किसान भाई मौजूद रहे।
