टीकाकरण महाअभियान 96 मोबाईल टीमों द्वारा 17 हजार से अधिक हितग्राहियों को लगाई गई वैक्सीन की दूसरी डोज*

राजगढ़/ब्यावरा:–कलेक्टर हर्ष दीक्षित के निर्देशानुसार कोविड टीकाकरण महा अभियान अंतर्गत जिले में 216 टीकाकरण केन्द्रों एवं 96 मोबाईल टीमों के माध्यम से जिले के लक्षित हितग्राहियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर वैक्सिनेशन का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान वैक्सिनेशन टीम द्वारा राजगढ़ ब्लॉक के एक दिव्यांग हितग्राही को मोबाईल टीम द्वारा उसके निवास पर पहुंच कर कोविड-19 का दूसरा डोज लगाया गया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भकौरिया ने बताया कि जिले में शाम 05ः00 बजे तक 17 हजार से अधिक लक्षित हितग्राहियों का वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा