आबकारी अधिकारी वृत्त प्रभारी संदीप कुमार लोहानी के नेतृत्व में कंजरो के ढेरों पर छापा

*कुल 12 आपराधिक प्रकरणों में कुल लीटर लगभग 315 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त कीमत लगभग 63,000 हजार*

ब्यावरा/राजगढ़:–आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के द्वारा अवैध मदिरा व्यवसाय एवं नकली मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय राजगढ़ हर्ष दीक्षित के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी राजगढ़ केदार सिंह मैकाले के मार्गदर्शन में स्थानीय निर्वाचन की आचार संहिता के दौरान राजगढ़ जिले में अवैध रूप से मदिरा के निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय ,संग्रहण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 16.12.2021 को भोर में ब्यावरा वृत्त क्षेत्र में वृत्त प्रभारी संदीप कुमार लोहानी के द्वारा में पंचमुखी मंदिर के पीछे नदी किनारे कंजर अड्डा,न्यू हॉस्पिटल रोड नदी किनारे कंजर अड्डा, गुरुद्वारे के पीछे नदी किनारे कंजर अड्डा,ग्राम नापानेरा कंजर अड्डा, ग्राम चाचाखेड़ी,डोबड़ा तलावड़ी, गिन्दौरहाट कंजर डेरे में संदिग्ध कुल 13 स्थलों पर दबिश दी । दबिश में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के कुल 12 आपराधिक प्रकरणों में कुल लीटर लगभग 315 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त हुयी,
1 स्थल पर खाली तलाशी भी बनायी गयी कार्यवाही के दौरान जप्त अवैध मदिरा व समस्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 63,000 /- है ।
उपरोक्‍त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मनोज दुबे,पूजा चंद्रन वर्मा, अंकित चौहान, ममता गौर,आबकारी मुख्य आरक्षक मोहन यादव, आरक्षक गौरीशंकर विजयवर्गीय का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग रहा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा