नापतोल निरीक्षक अर्पित जैन के सांठगांठ से तोल कांटो में सील लगाने के नाम पर ठेकेदार और बाबू कर रहे थे अवैध वसूली

व्यापारियों मे बढ़ते आक्रोश को देख थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने किया बीच बचाओ

अवैध वसूली की शिकायत पर एसडीएम ने नापतोल निरीक्षक को लगाई फटकार

ब्यावरा। कृषि उपज मंडी में चल रहे नापतौल विभाग के सील सत्यापन शिविर में जबरदस्त हंगामा हो गया कुछ व्यापारियों ने खुलेआम नाप तोल कार्यालय राजगढ़ मे पदस्थ बाबू विनोद मेहरा और नापतोल निरीक्षक अर्पित जैन का चेहता सुधारक पर योजनाबद तरीके तोल कांटे सुधारने के नाम पर अवैध वसूली किये जाने के आरोप लगाये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाप तोल निरीक्षक अर्पित जैन के द्वारा नगर के सैकड़ों व्यापारियों को नोटिस जारी कर कांटे बांट पर सील एवं सत्यापन के लिए आगाह किया गया व्यापारियों द्वारा कृषि उपज मंडी में सील लगवाने के लिए तोल कांटे लेकर आए जिनको योजनाबद्ध तरीके से अर्पित जैन की साठगांठ से बाबू विनोद मेहरा और सुधारक ने मनमाने बिल देकर अवैध वसूली की कई व्यापारियों के तोल कांटे सही होने के बावजूद बिना कुछ किए सुधारने के नाम पर पैसे वसूले गए जिनकी शिकायत नापतोल निरीक्षक से करने के बाद भी नापतोल निरीक्षक के कान पर जूं तक नहीं रेंगी बल्कि बाबू और सुधारक का पक्ष लेते नजर आए उक्त मामले की शिकायत व्यापारी द्वारा कलेक्टर एसडीएम को की गई मामला बढ़ता देख बाबू को सुधारक अवैध वसूली के रुपए के ही व्यापारियों को वापस लौटने लगे यह बात आग की तरह व्यापारियो में फैल गई है सभी व्यापारी ने एकजुट होकर नापतोल निरीक्षक अर्पित जैन को घेर लिया विवाद बढ़ता देख थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बीच बचाव किया और निरीक्षक अर्पित जैन को भीड़ में से बचाकर पुलिस वाहन मे बिठाकर थाने ले गए ले गए वहां पर मौजूद एसडीएम ने अवैध वसूली के मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा