
ब्यावरा – म.प्र.कलमकार परिषद के तत्वावधान में बीती रात्रि को नगर के सुभाष चौक में ” विराट कवि-सम्मेलन ” का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को हास्य,करुण, ओज व श्रंगार रस से सराबोर किया कवि-सम्मेलन की अध्यक्षता विधायक रामचन्द्र दाँगी ने की।
कवि-सम्मेलन की शुरूआत में विधायक श्री दाँगी ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया ततपश्चात कालापीपल से पधारे कवि हुकुम सिंह देशप्रेमी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की कवि सम्मेलन के सूत्रधार डालचंद मनमौजी ने अपनी हास्य क्षणिकाओं से खूब गुदगुदाया आयोजक कवि राजेन्द्र खत्री साहिल ने व्यंग्य रचना प्रस्तुत की। नगर के सुप्रसिद्ध गीतकार कन्हैया ” राज ” ने अपने श्रंगारिक गीत -” गीत-ग़ज़लों की महफिल सनम अब उम्रभर यूँ ही जारी रहेगी,तेरी यादों को गाते रहैंगे जब तलक दुनियादारी रहेगी..” से समां बांध दिया।
नगर के गुवा कवि गोपाल दुस्तर ने अपने प्रभावी काव्य-पाठ से सभी की वाहवाही लूटी। उज्जैन से पधारी कवयित्री निशा उज्जैनी ने अपने प्रभावी मुक्तक प्रस्तुत किये कवि सम्मेलन में अरनिया कला से पधारे मालवी कवि हजारी हवलदार ने अपने चिर परिचित अंदाज में खूब हंसाया। कवि-सम्मेलन का संचालन कर रहे कवि ऋतुराज गुर्जर ने अपनी प्रभावी ओजस्वी रचनाएँ प्रतुत की बंजारगढ़ के युवा कवि हुकुम हिंदुस्तानी ने अपने काव्य-पाठ से श्रोताओं में प्रभावी छाप छोड़ी।
कवि-सम्मेलन में भाजपा नेता लखन दाँगी,पूर्व पार्षद ज्ञानू विजयवर्गीय, युवा नेता अर्पित शर्मा,अमन अरोरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत मे कवि राजेंद्र खत्री साहिल ने सभी का आभार व्यक्त किया
