पुलिस कप्तान ने की थाना प्रभारियों द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा पंचायत चुनावों के मद्देनजर तैयार कार्ययोजना संबंधी दिए निर्देश


राजगढ़/ब्यावरा:– आगामी त्रि – स्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर कार्ययोजना को लेकर आज जिला मुख्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक मे पुलिस कप्तान द्वारा उपस्थित समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों को दिशानिर्देश दिए गए। चुनावों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों को अपने अपने जिले में अपराध निकाल एवं प्रभावी कानून व्य‍वस्था बनाये रखने हेतु कठोर निर्देश दिये गये हैं।

जिसको लेकर जिले के पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा (भापुसे) द्वारा आज दिनांक 19/12/2021 को जिला नियंत्रण कक्ष राजगढ में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा विगत माह में किये गये कार्यों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई ।
समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को अपराध निकाल एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये बिन्दुवार विस्तार से दिशानिर्देश दिये गये जिसके चलते सर्वप्रथम प्रत्येक थाना प्रभारी से उनके द्वारा विगत माहों में अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध निकाल, पेंडिंग चालान, पेंडिंग मर्ग एवं गुम एवं अपह्त बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु किये गये सार्थक प्रयासों के बारे में पूछा गया, जिसमें थाना प्रभारियों द्वारा हर तरीके से जिला कप्तान को अपने द्वारा किये गये प्रयासों के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी गई, जहां एक ओर पुलिस अधीक्षक महोदय थाना प्रभारियों द्वारा दी गई सार्थक जानकारी पर उनकी पीठ थपथपाते नजर आए वहीं दूसरी ओर जानकारी भ्रामक प्रतीत होने पर उन्हें उनकी गलतियों पर समझाते एवं डांटते हुए भी दिखाई दिये। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों को चेतावनी भी दी गई कि यदि आपके द्वारा कानून व्यवस्‍था सुद्ढ रखने एवं अपराध निकाल में कोताही बरती गई तो उनकी ओर से त्वरित दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
जिले में चोरी की घटनाओं के होने से पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारियों पर काफी नाराज़ हुए, उन्होने समस्त थाना प्रभारियों को चोरी की घटनाओं का जल्द से जल्द निराकरण करने के कडे निर्देश दिये।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा