जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 30 दिसम्बर को राजगढ़ मे होगा

*वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों का चयन कर संभाग स्तर के लिए भेजा जाएगा*

राजगढ़/राजगढ़:–संभागीय खेल अधिकार खेल और युवा कल्याण श्रीमति शर्मीला डॉबर द्वारा दी गई जानकारी अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी युवा उत्सव 2021-22 का आयोजन जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 02 विधा में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रतियोगिताओं को रखा गया है। लोकगीत एवं लोकनृत्य दोनो ही विधाओं में जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। दोनो विधाओं में प्रतिभागी की आयु 12 जनवरी 2022 को 29 वर्ष से अधिक नही होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 30 दिसम्बर, 2021 को जिला मुख्यालय कार्यालय में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों का चयन कर संभाग स्तर के लिए भेजा जाएगा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा