
राजगढ़/मप्र:–कलेक्टर हर्ष दीक्षित द्वारा जिले में कोविड-19 के संक्रमण से हुई मृत्यु के प्रकरणों में आपदा प्रबंधन समिति के निर्णय अनुसार कोरोना संक्रमण में मृत 16 व्यक्तियों के वैध वारिसों को 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है।
इस आशय के जारी आदेशानुसार 50-50 हजार रूपये अनुग्रह राशि स्वीकृत किए जाने वाले व्यक्तियों में सारंगपुर के मृत मानसिंह भिलाला के वैध वारिस पत्नि सजन बाई, नरसिंहगढ़ के मृत रानी भदोरिया के वैध वारिस पति सुरेन्द्र सिंह भदोरिया, जीरापुर के मृत राधा चौरासिया के वैध वारिस पति प्रवीण चौरसिया, राजगढ़ के मृत श्याम गुप्ता के वैध वारिस पत्नि गायत्री गुप्ता, नरसिंहगढ़ के मृत नन्द किषोर सोनी के वैध वारिस पत्नि संतोष सोनी, पचोर के मृत भवंरलाल वर्मा के वैध वारिस पत्नि जड़ाव बाई, पचोर के मृत श्याम सुंदर सोनी के वैध वारिस पत्नि उर्मिला सोनी, सारंगपुर के मृत कैलाश चन्द्र के वैध वारिस पत्नि सीता बाई, ब्यावरा के मृत नारायण सिंह शिवहरे के वैध वारिस पत्नि चन्द्रकांता शिवहरे, सारंगपुर के मृत कलादेवी चौहान के वैध वारिस पुत्र रितेश चौहान, खिलचीपुर के मृत ओमप्रकाश मालाकार के वैध वारिस पत्नि लीलाबाई मालाकार, ब्यावरा के मृत विजयसिंह सौधियां के वैध वारिस पत्नि कांतीबाई, नरसिंहगढ़ के मृत गीता बाई के वैध वारिस पति आत्माराम शर्मा, ब्यावरा के मृत राजेश यादव के वैध वारिस पत्नि नीतू यादव, राजगढ़ के मृत प्रदीपसिंह के वैध वारिस पत्नि आनंद कुवंर एवं राजगढ़ के मृत योगेश नरवर के वैध वारिस पिता पुरूषोत्तम नरवर के नाम शामिल है।
इस आशय की जानकारी में आहरण एवं संवितरण अधिकारी श्री आर.एल. गोलिया ने बताया कि राशि का आहरण मांग संख्या राजस्व पुस्तक 6-4 के अंतर्गत राशि का आहरण किया जाएगा। संबंधित वारिसान को आधार कार्ड से लिंक खाते में ही भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।
