
राजगढ़/ब्यावरा :– कलेक्टर हर्ष दीक्षित द्वारा जिले में चयनित 36 आदर्श ग्राम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। नियुक्त नोडल अधिकारी 11 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में संबंधित आदर्श ग्राम में मौजूद रहेंगे एवं ग्राम सभाओं का आयोजन कराएंगे। इस हेतु उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देषित किया है कि ग्राम सभाएं वास्तविक रूप से आयोजित हों, चयनित आदर्श ग्रामों में कराए जाने वाले कार्यो की सूची बनवाएं एवं प्राथमिकता निर्धारित कराई जाकर किए जाने वाले कार्यो के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। कलेक्टर दीक्षित द्वारा राजगढ़ अनुभाग अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी बी.एस. बिसोरिया को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम मूंडला के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सहायक संचालक महिला बाल विकास श्री चंद्रसेन भिडे को ग्राम दुपाडिया, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्रीमति लक्ष्मी गुप्ता को ग्राम सनखेडी, उपसंचालक कृषि कल्याण विभाग हरिश मालवीय को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पदमपुरा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने ब्यावरा अनुभाग अंतर्गत जिला योजना अधिकारी डॉ. ए. भार्गव को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम धानियाखेड़ी, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्याम बाबू खरे को ग्राम डोबडा, उपसंचालक रेशम विभाग शरद श्रीवास्तव को ग्राम राजपुरा, उप संलालक पशु चिकित्सा डॉ. एम. एस. कुषवाह को ग्राम बालचिडी, जी.एम.डी.एम.जी.एस.वाय.श्री पी.एस. भटनागर को ग्राम हयातपुरा, जी.एम. डी.एम.जी.एस.वाय. श्री सुखबीर सिंह को ग्राम शाहपुरा, नरसिंहगढ़ अनुभाग अंतर्गत एस.डी.ओ. पी.एच.ई. श्री जी.एस. अग्रवाल को ग्राम खलेली, पंजीयक रजिस्ट्रेशन श्री कोविंद स्वामी को ग्राम बमोरी, जिला रोजगार अधिकारी श्री एन.वी. संतोष कुमार को ग्राम बरूखेड़ी, डी.पी.सी. श्री. बी.एस. इन्दोरिया को ग्राम बारवाखुर्रम, उप संचालक उद्यानिकी श्री परशुराम पाण्डे को ग्राम गॉधीग्राम, कार्यपालन यंत्री जनसंसाधन श्री भूपेन्द्र सिंह को ग्राम जंगीबड, सहायक संचालक नगर ग्राम निवेष श्री बी.पी. दोगने को ग्राम कडियासांसी, सहायक संचालक नगर ग्राम निवेश श्री कच्छुवाय को ग्राम मुगलखेडी, कार्यपालन यंत्री हाऊसिंग बोर्ड श्री नासिर अली को ग्राम करोंदी, कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. कायम सिंह को ग्राम जाटखेडी, अधीक्षण यंत्री जल संसाधन कुण्डालिया डेम श्री अजय गुप्ता को ग्राम देवगढ़, सारंगपुर अनुभाग अंतर्गत सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्री अर्जुन कुमार मालवीय को ग्राम आसारेटा रावत, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ओमहरि शर्मा को ग्राम बरूखेडी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री एम.के. रायकवार को ग्राम बिलोदापुरबिया, कार्यपालन यंत्री कुण्डालिया मेहर श्री शुभांकर विष्वास को ग्राम दयाखेडी, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री आर.एस. सोलंकी को ग्राम पाडली, प्रबंधक हस्त शिल्प श्री एम.ए. चौधरी को ग्राम बनी, उप संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्रीमति शर्मीला डॉबर को ग्राम पाडली, श्रम पदाधिकारी श्री आर.सी. संतुरे को ग्राम आमगढ़ा, एस.डी.ओ. लोक निर्माण विभाग श्री दीपक उपाध्याय को ग्राम कालूखेड़ा, जीरापुर एवं खिलचीपुर विकासखण्ड अंतर्गत प्रबंधक बीज निगम श्री एस.एस. तिवारी को ग्राम बटेरिया, उपायुक्त सहकारी समितियां श्री सोन कुशरे को ग्राम हरीगढ़, एस.डी.ओ. लोक निर्माण विभाग श्री नापित को ग्राम खोखरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमति सुनीता यादव को ग्राम कुण्डीखेडा, जिला विपणन अधिकारी श्री संजय गीते को ग्राम अहिल्यापुरा तथा एस.डी.ओ. लोक निर्माण विभाग खिलचीपुर श्री आकाश दुबे को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पीथापुरा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
