
ब्यावरा:- नगर के सुठालिया रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय द्वारा नगर के विभिन्न विद्यालयों में 11 जनवरी व12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जन्म उत्सव मनाया गया जिसमें विद्यालयों के छात्र छात्राओं को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के पूर्व छात्रों द्वारा उद्बोधन प्राप्त हुआ.
उद्बोधन के लिए नगर के विद्यालय क्रमशः
NSCB महा.वि. ब्यावरा में चंद्रकांत त्रिपाठी व अरविन्द दबुे. निर्विन्ध्या महा.वि. ब्यावरा में चंद्रकांत त्रिपाठी, अशोक दांगी, शा. बालक उ. म. विद्यालय ब्यावरा में सुश्री दीक्षा शुक्ला व ज्योति शिवहरे.मंथन हा.से. स्कूल में अमित शर्मा व दिनेश दांगी, एस वी एन हा.से. स्कूल में ममता कर्ण व हेमलता शुक्ला. चित्रांश पब्लिक स्कूल में डॉ. नमिता जैन व लक्ष्मी साहू. सी एस एकेडमी में दीपक नाटाणी व सुमेर सिंघानिया. के सी कॉन्वेंट स्कूल में कंचन सोनी व गयात्री मेवाड़े. नित्या एकेडमी ब्यावरा में मुकेश सेन व राजेन्द्र नामदेव. शिखर पब्लिक स्कूल में रुचि बडोने व कुसुम सक्सेना वक्ता के रूप में उपस्थित रहे.
