हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के विद्यार्थियो के लिए हेल्पलाइन सेवा

Spread the love

राजगढ़/ब्यावरा :–माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियो के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। इस हेल्पलाइन में विद्यार्थियो को परीक्षा के समय में होने वाले मानसिक तनाव को दूर करने एवं अकादमिक समस्याओ के निराकरण के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। हेल्पलाइन प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक समस्त अवकाश दिवसों में भी संचालित रहेगी। विद्यार्थी परीक्षाओ एवं मण्डल संबंधी समस्त जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 पर सम्पर्क कर सकते है।

हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से विद्यार्थियो को मण्डल द्वारा समय-समय पर जारी परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी, परीक्षा के दौरान मानसिक तनाव प्रबन्धन संबंधी जानकारी , विषय विशेषज्ञों से कठिन अवधारणाओं के लिए परामर्श, परीक्षा के दौरान अपना आहार-विहार तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, कोविड-19 प्रोटोकाल के संबंध मे परामर्श, विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा