नातरा झगडा प्रथा के विरुध्द ब्यावरा पुलिस की कार्यवाही

*झगडे की मांग व पैसो के लिये अडी बाजी करने बालों पर अपराध दर्ज आरोपियो को किया गिरफ्तार किया*

ब्यावरा/राजगढ़ :– नातरा एवं झगड़ा प्रथा समाज के लिए एक कलंक है इस कुरीति ने लोगों को नुकसान के सिवाय और कुछ नहीं दिया, जिले में कुछ जाति वर्ग के लोग इस प्रथा से इस कदर घिर चुके हैं कि वह उसे त्यागना ही नहीं चाहते प्रशासन एवं शासन की कई पाबंदियों के बाद भी लोग एक दूसरे का नुकसान करने में जरा भी नहीं चूक रहे।
वही पुलिस टीम भी अपना काम बखूबी निभा रही है ऐसा ही एक मामला ब्यावरा शहर क्षेत्र अंतर्गत देखने में आया है जिसमें फरियादी से आरोपियों ने झगड़े के रूप में 5,00,000/- रुपए मांगे नहीं देने पर फरियादी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। , थाना प्रभारी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालआरोपी गणों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया , नातरा एवं झगडा प्रथा के विरुध्द फरियादिया ने थाना उपस्थित आकर एक लेखीय आवेदन पत्र दिया कि 1.लक्ष्मीनाराण सौधिया 2.कवंर लाल सौधिया 3.गोपाल सौधिया सर्व निवासी ग्राम बैलास एव 4.देवसिहं सौधिया निवासी बरखेडी थाना सुठालिया की फरियादिया ने शिकायत आवेदन दिया जिसमे अनावेदको ने 5,00,000/- रुपये की नातरा एवं झगडा प्रथा व अडी बाजी के मामले मे आरोपियो के विरुध्द अपराध क्रमांक 14/2022 धारा 384, 34 भादवि का अपराध कायम किया गया आरोपियांन घटना दिनांक से ही अपनी उपस्थित छुपा रहे थे जिन्हे आज दिनांक 02.02.2022 को आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्यावरा निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, सउनि. जी.एस.परस्ते, आर.454 रामदीन धाकड, आर. 705 देशराज मीना की मुख्य भूमिका रही ।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा