भवन व संनिर्माण श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं

Spread the love


राजगढ़/ब्यावरा :– श्रम विभाग ने सभी कलेक्टर्स व श्रम अधिकारियों को निर्देश दिये है कि भवन एवं अन्य संनिर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायें। आयुष्मान भारत योजना के तहत हितग्राही के परिवार को एक वर्ष में 5 लाख रूपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है। आयुष्मान योजना के हितग्राहियों में भवन संनिर्माण कार्य में लगे श्रमिक भी पात्रता रखते हैं। सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों नगरीय निकायों को निर्देश दिए है कि वे अपने क्षेत्र में पंजीबद्ध श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड तैयार कराएं।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा