कलेक्टर श्री दीक्षित ने किया खिलचीपुर नगरीय निकाय क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण

साफ-सफाई व्यवस्था में कमी नही रखने के दिए निर्देश

खिलचीपुर/राजगढ़ :–कलेक्टर हर्ष दीक्षित द्वारा आज खिलचीपुर नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक स्थान पर साफ-सफाई नही पाए जाने पर संबंधित सफाई दरोगा का 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देष दिए गए। उन्होंने कहा कि खिलचीपुर नगर में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रहे।
इस अवसर पर उन्होंने ट्रेचिंग ग्राउण्ड, नवीन सब्जी मण्डी, मीट मार्केट एवं शीरसागर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि पाई गई कमियां एक सप्ताह में दूर कराएं नगरीय निकाय। साफ-सफाई व्यवस्था मे कमी नही रहे। उन्हांने शीरसागर नाला की सफाई का कार्य तत्काल प्रारंभ करने भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वे एक सप्ताह में खिलचीपुर नगर का पुनः भ्रमण करेंगे। साफ-सफाई व्यवस्थां नही होने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री पल्लवी वैद्य सहित नगरीय निकाय खिलचीपुर का अमला मौजूद रहा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा