ब्यावरा/राजगढ़ :– जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में शराब माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए शिकंजा कसा जा रहा अवैध शराब सप्लाई, विक्रय एवं विनिर्माण के विरुद्ध धरपकड़ एवं इस गोरखधंधे की रोकथाम के लिए सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है जिले में लगतार अभियान चलाया जा रहा है अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपने विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना पर कार्रवाई कर अलग-अलग थाना क्षेत्र में देशी, अंग्रेजी व हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली अवैध मदिरा सहित जप्त कर 10 प्रकरण में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किये गये इसी तारतम्य में कार्रवाई की गई जो इस प्रकार है:- थाना छापीहेड़ा से अमृतलाल कुशवाह निवासी पवारखेड़ी, थाना तलेन से हेमराज जाटव निवासी बड़ली इकलेरा, थाना खुजनेर से गोपाल किराड़ निवासी लिंबोदा, थाना देहात ब्यावरा से सीमाबाई कंजर निवासी कटारियाखेड़ी, थाना पचोर से कैलाश मालवीय निवासी उड़नखेड़ी, खिलचीपुर से महेश कंजर निवासी कछोटिया, थाना सुठालिया से रुमाबाई कंजर निवासी आवास कॉलोनी, थाना नरसिंहगढ़ से मनोज रजक निवासी गादिया, सारंगपुर से 2 प्रकरण कुमार सिंह कतियावड़ी, मूलसिंह राजपूत निवासी कोटरा
उपरोक्त सभी आरोपियों को मौके पर हिरासत में लेकर, जब्ती की कार्यवाही कर, अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।

