विधायक कप खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक से 15 मार्च तक

राजगढ़/ब्यावरा:– संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 01 मार्च से 15 मार्च, 2022 के मध्य विधायक कप खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधायक की सहमति उपरांत बालक-बालिका वर्ग में किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में प्रतियोगिता का आयोजन हेतु खेलों का चयन किया गया है।

संभागीय खेल अधिकारी खेल और युवा कल्याण विभाग श्रीमति शर्मिला डॉबर ने बताया कि ब्यावरा विधानसभा अंतर्गत बालक-बालिका वर्ग में फुटबॉल, खिलचीपुर बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी, नरसिंहगढ़ बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी, राजगढ़ बालक वर्ग में व्हॉलीबॉल एवं बालिका वर्ग में कबड्डी तथा सारंगपुर विधानसभा अंतर्गत बालक वर्ग में कबड्डी एवं बालिका वर्ग में खो-खो का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि विधायक कप प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी को संबंधित विधानसभा क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। विधायक कप प्रतियोगिता में प्रतिभागी की उम्र का कोई बंधन नही है। किसी भी उम्र का खिलाड़ी प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दल टीमों का पंजीयन कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग पुरा राजगढ़ में 28 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा