सलाना उर्स और होली के त्यौहार के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 04 मार्च को

Spread the love

राजगढ़/ब्यावरा :– जिला मुख्यालय स्थित दरगाह शरीफ पर सलाना उर्स 10 मार्च के मद्देनजर एवं 18 मार्च को होली का त्यौहार, कुशल संचालन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 04 मार्च, 2022 को दोपहर 03ः00 बजे कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हर्ष दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुलाई गई है।
अपर कलेक्टर श्री कमलचन्द्र नागर द्वारा समिति सदस्यों से बैठक में नियत समय एवं स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा