पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 5 मार्च को राजगढ़ जिले में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 5 मार्च को राजगढ़ जिले में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे

Spread the love

ब्यावरा/राजगढ़:– प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह 5 मार्च को जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त ब्लॉक/शहर / मंडलम/सेक्टर अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक लेगे जिसमे घर चलो घर घर चलो अभियान एवं सदस्यता अभियान के बारे में संगठन के लोगों से चर्चा करंगे।
बैठक में पूर्व सांसद वर्तमान एवं पूर्व विधायक सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व सदस्य, वर्तमान एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,वर्तमान व पूर्व सदस्य, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस,पूर्व नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, पूर्व मंडी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, किसान कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, आई टी सेल, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, अनुसूचित जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, समस्त प्रकोष्ठ के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आवश्यक रूप से बैठक में शामिल होंगे।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा