*केरियर काउंसलिंग एवं प्रेरणा संवाद का कार्यक्रम आयोजित*

*केरियर काउंसलिंग एवं प्रेरणा संवाद का कार्यक्रम आयोजित*

राजगढ़/ब्यावरा :– मॉडल स्कूल जीरापुर में केरियर काउंसलिंग प्रेरणा संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, श्रीमती वागिसा द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी बिसारिया, एडीपीसी मनीष शर्मा, एसडीएम पंचाक्ष, नीति आयोग के सदस्य अभिजीत चोकसे, मयंक साहू ने कार्यशाला को संबोधित किया।
आयोजित कार्यक्रम में छात्रों की रुचि अनुसार उनके विषयों और कैरियर संबंधी जानकारी दी गई। इंजीनियरिंग के लिए दक्ष पुष्पद मेडिकल के लिए श्री अनिल पुष्पद, शिक्षा क्षेत्र के लिए रजनी शर्मा, रक्षा क्षेत्र के लिए पूर्णिमा सोनी, कॉमर्स के लिए और बैंकिंग लोन के लिए पंचाक्ष द्वारा छात्रों को विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजित कार्यशाला का लाइव प्रसारण किया गया। मॉडल स्कूल में जीरापुर क्षेत्र के कक्षा 12वीं के लगभग 300 छात्रों ने केरियर काउंसलिंग में सीधे चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन अनिल पुष्पद एवं मयंक साहू ने संयुक्त रूप से किया। अंत में आभार संस्था प्राचार्य गिरराज गुप्ता द्वारा किया गया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा