प्रचंड जीत के जश्न डूबे भाजपाई आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब की जीत का जश्न मनाया*

प्रचंड जीत के जश्न डूबे भाजपाई आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब की जीत का जश्न मनाया*

Spread the love

*प्रचंड जीत के जश्न डूबे भाजपाई आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब की जीत का जश्न मनाया*

राजगढ़/ब्यावरा :– पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों में ही जश्न का माहौल है। पंजाब में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्यावरा मे जिला अध्यक्ष दिलबर यादव सहित कई दिग्गज भाजपाई नेताओ ने कार्यकर्ताओं के बीच रंग गुलाल की होली खेलते हुए ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते हुए जीत का जश्न मनाया

*सुठालिया में अनूठा नजारा देखने को मिला*
पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत पर आम आदमी पार्टी के एक मात्र कार्यकर्ता राम बाबू लोधी ने बस स्टैंड पर पहुंचकर आतिशबाजी की और पार्टी की जीत पर जश्न मनाया। इसको देखकर वहां मौजूद लोगों ने रामबाबू की पार्टी के प्रति निष्ठा की तारीफ की उसने बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत से देश में एक नई दिशा मिली है। मतदाताओं को नया विकल्प भी मिला है। इस जीत के बाद देश के अन्य राज्यों में भी आम आदमी पार्टी आने वाले चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा