राजगढ़ जिले के जीरापुर मे 3 करोड़ रूपये की भूमि सहित तीन जगह के अतिक्रमण हटाए

राजगढ़ जिले के जीरापुर मे 3 करोड़ रूपये की भूमि सहित तीन जगह के अतिक्रमण हटाए

Spread the love

राजगढ़:* म.प्र. शासन के भू-माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाने के पालन में कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिलचीपुर-जीरापुर सुश्री पल्लवी वैद्य, एस.डी.ओ.पी. पुलिस खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी, तहसीलदार जीरापुर श्री ए.आर. चिरामन, नायब तहसीलदार माचलपुर श्री नवीनचन्द्र कुम्भकार, थाना प्रभारी जीरापुर श्री प्रभात गोड, उप निरीक्षक थाना जीरापुर श्री मंगलसिंह राठोड़, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीरापुर श्री देवनारायण दांगी, राजस्व विभाग का अमला जीरापुर एवं पुलिस विभाग जीरापुर-माचलपुर तथा नगर पालिका जीरापुर के अमले द्वारा संयुक्त रूप से कस्बा जीरापुर स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रं. 1520/2/1 रकबा 25.443 हे. भूमि जो की राष्ट्रीय राजमार्ग 752-बी पर स्थित है, को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया गया। इसकी कीमत लगभग तीन करोड रूपये है।
इस आशय की जानकारी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिलचीपुर सुश्री वैद्य ने बताया कि साथ ही खिलचीपुर नाके पर स्थित दरगाह के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 752-बी के समीप 52 फिट की सीमा के अन्दर स्थित दरगाह की तार फेसिंग बाउण्ड्री को हटवाया गया है तथा मदरसा मस्जिद जीरापुर के सामने तहसील परिसर की भूमि जो की सिविल अस्पताल जीरापुर की आवंटित भूमि पर तार फेन्सिंग किया गया अतिक्रमण भी हटवाया दिया गया।

0Shares
राजगढ़ ब्यावरा